हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश वेबसाइट ‘sain...

    वेबसाइट ‘saintdrmsginsan.me’ रिलॉन्च

    msg

    डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्यों का कारवां बढ़कर हुआ 151

    सरसा/बरनावा। सच्चे दाता रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन सान्निध्य में पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के 104वें पावन अवतार दिवस के ‘एमएसजी भंडारे’ पर बुधवार को डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत ने सतगुरु पर दृढ़ विश्वास और श्रद्धा का इतिहास रच दिया। शाह सतनाम जी धाम में पावन भंडारा एमएसजी के रंग में रंगा नजर आया।

    वहीं सैकड़ों एकड़ में बनाए गए विशाल पंडाल श्रद्धालुओं के उत्साह के समक्ष छोटे पड़ गए। आश्रम की ओर आने वाले सभी मार्गों पर श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे। एमएसजी भंडारे पर गुरुभक्ति, देशभक्ति और भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर पूज्य गुरु जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे 151 मानवता भलाई कार्यों के तहत जरूरतमंदों की मदद की गई। वहीं मंदबुद्धियों की सार-संभाल और उपचार के बाद सकुशल घर पहुंचाने में पहले स्थान पर रहे राजस्थान के ब्लॉक केसरीसिंहपुर, दूसरे स्थान पर रहे संगरियां और तीसरे स्थान पर रहे पंजाब के ब्लॉक सुनाम को पूज्य गुरु जी ने सुंदर ट्राफियां देकर सम्मानित किया।

    इसके अलावा पूज्य गुरु जी ने अपनी वेबसाइट ‘सेंट डॉ. एमएसजी इन्सां डॉट मी’ को रिलॉन्च किया, जिसमें नशों के खिलाफ चलाई गई डेप्थ मुहिम से संबंधित नंबर 80596-02525 जारी किया गया। इस नंबर व वेबसाइट पर कोई भी नशा छोड़ने वाला संपर्क कर सकता है। इस अवसर पर पूज्य गुरु जी ने गौरमयी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मानवता भलाई के तीन नए कार्य भी शुरू करवाए। बता दें कि पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज ने 25 जनवरी 1919 को श्रीजलालआणा साहिब, जिला सरसा ( हरियाणा) में पावन अवतार धारण किया था।

    तीन नए मानवता भलाई कार्य शुरू

    149. भारतीय संस्कृति को जिन्दा रखने और खुशहाल जिन्दगी रखने के लिए सुबह उठते ही माता-पिता व बड़ों के चरण स्पर्श करने व उनका आशीर्वाद लेकर दिन की शुरूआत करना।
    150. परिवार में खुशहाली बनी रहे इसके लिए रोज नहीं तो कम से कम सप्ताह में एक दिन जरूर सारा परिवार इकट्ठा बैठकर खाना खाए।
    151. गरीब बस्तियों में आरो लगवाकर देना।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here