हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सपना चौधरी की...

    सपना चौधरी की शिकायत पर हर्ष छिकारा गिरफ्तार

    Harsh Chikara arrested on Sapna Chaudhary's complaint

    14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा (Harsh Chikara)

    हांसी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणवीं कलाकार सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू की शिकायत पर हांसी पुलिस ने (Harsh Chikara) हर्ष छिकारा और नवीन पंघाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में भी पेश कर दिया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों के वकील पवन रापड़िया ने बताया कि हर्ष और नवीन की तरफ से अग्रिम सुनवाई के लिए याचिका दायर कर दी है, जिसके लिए दो दिन का समय मिला है।

    सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया तो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वीर साहू और सपना के निजी जीवन पर हर्ष और नवीन ने अशोभनीय टिप्पणी कर दी, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया था। सपना और उनके पति ने दोनों से माफी मांगने और सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने की रिक्वेस्ट की थी। लेकिन दोनों ने इससे इनकार कर दिया था। इसके बाद सपना और उनके पति की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत हर्ष और नवीन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    शुक्रवार को पुलिस ने हर्ष छिकारा और नवीन पंघाल को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तार के बाद दोनों के समर्थकों ने कोर्ट के बाहर काफी बवाल भी काटा। उधर, हांसी सदर थाना के एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट करने के संबंध में शिकायत आई थी। इस मामले में प्रारंभिक जांच करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।