हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More

    Murder: बागपत में हिस्ट्रीशीटर की हत्या

    Jharkhand News
    Ranchi Triple Murder: खून से सना सिलबट्टा! पत्नी व दो बच्चों की पीट-पीटकर हत्या

    बागपत (एजेंसी)। Baghpat Murder News: उत्तर प्रदेश में बागपत के चांदीनगर क्षेत्र के ढिकौली गांव में हिस्ट्रीशीटर प्रवीण ढाका उर्फ बब्बू की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस उपाधीक्षक प्रीता सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि रात करीब 11 बजे पूर्व प्रधान जयकुमार के मकान पर बब्बू व ज्ञानेंद्र ढाका तथा कुछ अन्य लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कुछ कहासुनी हो गई। इस पर कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रवीण पर पहले बलकटी से प्रहार किया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रवीण को कई गोलियां लगीं। Baghpat News

    इसके बाद ज्ञानेंद्र ढाका अपने साथियों के साथ हथियार लहराते हुए फरार हो गया। हमलावरों ने 50 से अधिक राउंड फायरिंग की। अफरा-तफरी के बीच लोग घरों में दुबक गए। कोई पुलिस को सूचना देने की हिम्मत भी नहीं जुटा सका। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका ने की है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुरानी रंजिश भी देखी जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि मृतक पर गुंडाएक्ट समेत अन्य धाराओं के करीब 30 मुकदमे दर्ज थे। फरवरी 2023 में उसका मकान कुर्क किया गया था। दो वर्ष पूर्व उस पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ था। Baghpat News

    यह भी पढ़ें:– Manipur Police: मणिपुर में लोगों को धमकाने के आरोप में नौ गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here