Snake Safety Tips: गर्मी के कारण सांप घर में आ रहे है ...मारना नहीं बस आपने ये तकनीक अपनानी है...फिर आपके घर नहीं पड़ोसी के भी नहीं आएगा

Snake Safety Tips: गर्मी के कारण सांप घर में आ रहे है ...मारना नहीं बस आपने ये तकनीक अपनानी है...फिर आपके घर नहीं पड़ोसी के भी नहीं आएगा

Sach Kahoon Picture
Published On

 Snake Safety Tips: बरसात के मौसम में सांप निकलना आम बात मानी जाती है, लेकिन तेज गर्मी में भी सांप घरों के आसपास दिखाई दे सकते हैं। खासकर उन इलाकों में जहां खाली प्लॉट, घास-फूस, नालियां, बगीचे या ज्यादा पेड़-पौधे हों, वहां सांपों के आने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में लोग घरेलू उपाय अपनाते हैं ताकि सांप घर से दूर रहें। इन्हीं में से एक उपाय है नारियल के छिलके का इस्तेमाल।

UP Bullet Train Project: यूपी अब दूर नहीं, इन गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी नई बुलेट ट्रेन, जमीन का होगा अधिग्रहण, किसानों की चांदी

ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से यह माना जाता है कि नारियल के छिलके की गंध सांपों को पसंद नहीं आती। कई लोग घर के मुख्य दरवाजे, खिड़कियों, गेट या बगीचे के आसपास नारियल के टुकड़े रख देते हैं ताकि सांप उस दिशा में न आएं। हालांकि, वैज्ञानिक रूप से इस दावे की पक्की पुष्टि नहीं हुई है कि नारियल की गंध सांपों को पूरी तरह दूर रख सकती है। फिर भी कई लोग इसे पारंपरिक और प्राकृतिक उपाय के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

इस घरेलू उपाय को अपनाने का तरीका बेहद आसान है—

  • एक सूखा नारियल लें
  • उसका बाहरी रेशा या छिलका अलग करें
  • नारियल के खोल को 3-4 टुकड़ों में काट लें
  • इन्हें मुख्य दरवाजे, खिड़की, बगीचे के रास्ते या घर के कोनों में रख दें
  • हर 7 से 10 दिन में इन टुकड़ों को बदलते रहें ताकि गंध बनी रहे

कुछ लोग शाम के समय नारियल के छिलकों को जलाकर उसका धुआं भी करते हैं। माना जाता है कि इसकी गंध और धुआं सांपों को दूर रखने में मदद कर सकता है।

सिर्फ घरेलू नुस्खों पर न रहें निर्भर

विशेषज्ञों के अनुसार, घर के आसपास सफाई रखना सबसे जरूरी है। सांप अक्सर ऐसी जगहों पर छिपते हैं जहां झाड़ियां, लकड़ी का ढेर, कचरा या पानी जमा हो।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • घर के आसपास घास ज्यादा न बढ़ने दें
  • नालियों और स्टोर रूम की नियमित सफाई करें
  • दीवारों या दरवाजों के नीचे बने छेद बंद करें
  • रात में बाहर रोशनी रखें

अगर घर में सांप दिख जाए तो क्या करें?

अगर आपको लगे कि घर में पहले से सांप मौजूद है, तो उसे खुद पकड़ने या भगाने की कोशिश बिल्कुल न करें। तुरंत वन विभाग, स्नेक कैचर या किसी विशेषज्ञ से संपर्क करें। क्योंकि कई सांप जहरीले भी हो सकते हैं और थोड़ी सी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।

About The Author

Ad Ad

Related Posts