Samosa Recipe: चाय के साथ लें स्वाद का मजा, ये 5 तरह के समोसे जीत लेंगे दिल

Samosa Recipe: चाय के साथ लें स्वाद का मजा, ये 5 तरह के समोसे जीत लेंगे दिल

Sach Kahoon Picture
Published On
Samosa-Recipe
Samosa Recipe: चाय के साथ लें स्वाद का मजा, ये 5 तरह के समोसे जीत लेंगे दिल

Samosa Recipe: भारत में चाय और समोसे का रिश्ता बेहद खास माना जाता है। शाम की हल्की भूख हो या दोस्तों की पार्टी, गरमा-गरम समोसा हर मौके की जान बन जाता है। आमतौर पर आलू वाले समोसे सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, लेकिन अगर आप एक ही स्वाद से बोर हो चुके हैं तो अब समय है कुछ नया ट्राई करने का। यहां हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे खास समोसे, जिनकी स्टफिंग स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखती है।

1. पंजाबी आलू समोसा | Samosa Recipe

यह सबसे क्लासिक और पसंदीदा समोसा है। आलू, मटर और देसी मसालों से तैयार यह समोसा हर किसी को पसंद आता है। इसमें लाल मिर्च, दालचीनी, काली मिर्च, लौंग, इलायची, जीरा और सौंफ का तड़का स्वाद को और बढ़ा देता है। अगर इसे डीप फ्राई करने की बजाय बेक किया जाए तो यह ज्यादा हेल्दी बन सकता है।

2. तंदूरी पनीर समोसा

पनीर लवर्स के लिए यह समोसा किसी ट्रीट से कम नहीं। तंदूरी मसालों और पनीर की स्टफिंग इसे बेहद स्वादिष्ट बनाती है। पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसका स्मोकी फ्लेवर इसे खास बनाता है।

3. चना दाल समोसा

अगर आप कुछ हेल्दी और अलग ट्राई करना चाहते हैं तो चना दाल समोसा बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें गरम मसाला, दालचीनी पाउडर, लौंग और धनिया का मिश्रण डाला जाता है। चना दाल में भरपूर फाइबर, प्रोटीन और आयरन होता है, जो इसे स्वाद के साथ पौष्टिक भी बनाता है।

4. फूलगोभी सिंगारा

यह बंगाली स्टाइल समोसा है जिसे सर्दियों में काफी पसंद किया जाता है। फूलगोभी, मसालों और हल्के तीखे स्वाद से तैयार यह समोसा काफी अलग टेस्ट देता है। फूलगोभी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।

5. ड्राय फ्रूट समोसा

हल्का और क्रंची स्नैक पसंद करने वालों के लिए ड्राय समोसा शानदार विकल्प है। इसमें ड्राय फ्रूट्स, क्रश्ड सेव और मसालों की स्टफिंग की जाती है। इसे टमाटर कैचअप या हरी चटनी के साथ खाने का मजा ही अलग होता है। अगर आप भी समोसे के शौकीन हैं तो इस बार सिर्फ आलू वाला समोसा नहीं, बल्कि इन नए फ्लेवर्स को भी जरूर ट्राई करें। स्वाद के साथ हेल्थ का तड़का आपके स्नैक टाइम को और मजेदार बना देगा।

About The Author

Ad Ad

Related Posts