बेटे के जन्मदिन पर नाम चर्चा कर जरूरतमंद परिवार को दिया राशन

Published On

पानीपत…. सन्नी कथूरिया। मौका चाहे खुशी का हो या किसी गम का, डेरा सच्चा सौदा अनुयायी पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए 147 मानवता भलाई के कार्यों को करना नहीं भूलते। देश-विदेशों में रह रहे करोड़ों डेरा सच्चा सौदा अनुयायी पूज्य गुरुजी की प्रेरणाओं से समाज उत्थान में लगातार अग्रणी सेवा निभा रहे हैं।

इसी क्रम में हरियाणा के पानीपत जिले के ब्लॉक काबडी के सेक्टर 13/17 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले सचित इन्सां ने अपने बेटे अयान के पांचवे जन्मदिन पर नाम चर्चा कर 8 जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें वितरित कर सतगुर की रहमतों का शुकराना किया।सचित इन्सां ने कहा कि अपने दुख सुख में दूसरों की मदद करना सबसे बड़ी इंसानियत है। हम पूज्य गुरु जी को धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमें इस काबिल बनाया कि हम दूसरों के काम आ सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts