हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पार्क में मास...

    पार्क में मासूम से रेप, आरोपी को उतारा मौत के घाट

    Kairana News
    Kairana News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को बीस-बीस वर्ष की कैद

    नई दिल्ली: चार साल की बच्ची से रेप के आरोपी को गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। घटना राजधानी के पांडव नगर इलाके में हुई। पुलिस ने आरोपी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां 2 दिन इलाज चला, लेकिन शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।

    झाड़ियों में बच्ची के साथ कर रहा था गलत हरकतें

    सीनियर अफसर ने बताया कि मरने वाला शख्स संजय कुमार (25 साल) उर्फ गोलू, यूपी के बस्ती का रहने वाला था। फिलहाल वह संजय गार्डन इलाके में किराये के मकान में रहता था। गुरुवार रात करीब 8 बजे आरोपी पड़ोस में रहने वाली मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ संजय लेक के पार्क में ले गया। आरोपी झाड़ियों में बच्ची के साथ गलत हरकतें कर रहा था।

    तभी बच्ची की मां को पता चला कि गोलू उसे अपने साथ ले गया है। वह भीड़ के साथ पार्क में पहुंची। वहां नेकड हालात में छिपने की कोशिश कर रहे गोलू को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।