वियतनाम में बाढ़ से 13 मरे, एक लापता

Published On

बाढ़ के कारण करीब 12 हजार हेक्टेयर की धान और अन्य फसल बरबाद हुयी हैं | Vietnam floods

हनोई (शिन्हुआ)। वियतनाम में भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ (Vietnam floods) में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी है और एक लापता है।

प्राकृतिक आपदा बचाव एवं नियंत्रण की केन्द्रीय संचालन समिति ने गुरुवार को बताया कि सप्ताहांत से शुरू बारिश के कारण आयी बाढ़ में क्वांग त्री, थुवा थेन, हुई, क्वांग नाम ,क्वांग नगी और बिंह डिंग प्रांतों के कम से कम 13 लोग बह गये और एक व्यक्ति लापता है। उसने कहा,‘बाढ़ में 13 लोगों की मौत की पुष्टि और एक के लापता होने की पुष्टि हो गयी है। बाढ़ के कारण करीब 12 हजार हेक्टेयर की धान और अन्य फसल बरबाद हुयी हैं और करीब 163,500 मवेशी मारे गये हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts