इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी को किया ढेर

Published On

यरूशलम (एजेंसी)। इजरायली सेना (Israeli army) ने अपने कब्जे वाले वेस्ट बैंक स्थित एक बस्ती के पास चाकू लहरा रहे फलस्तीनी नागरिक को मार गिराया।

इजसायली सेना ने एक संक्षिप्त वक्तव्य में कहा,‘हेब्रोन के पूर्व में किर्यात अरबा के पास सेना के नाके के पास सोमवार को चाकू के साथ एक फलस्तीनी नागरिक घुसने का प्रयास कर रहा था। सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए उसपर गोलियां चलायी जिसमें वह मारा गया।

फलस्तीनी रेड क्रिसेंट एम्बुलेंस सेवा ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हेब्रोन के पास हुई अपने नागरिक की मौत की पुष्टि की लेकिन कहा कि इसकी कोई और विस्तृत जानकारी नहीं है।

हेब्रोन के एक फिलिस्तीनी निवासी अब्द अल-मावती अल-कवास्मी ने हालांकि दावा किया कि उस व्यक्ति की कार को एक इजराइली ने अचानक रोक दिया और उसे गोली मार दी। उसने कहा कि मारे गये व्यक्ति के पास चाकू या कुछ अन्य नहीं था और ना ही उसने किसी इजरायली को आहत किया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts