टोंगा तट के पास भूकंप के तेज झटके

Published On

माॅस्को। टोंगा के तटीय इलाकों के पास शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक केंद्र ने यह जानकारी दी। केंद्र के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 16 मिनट पर आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गयी। केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र नईअफु शहर से 66 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप से जानमाल या अन्य किसी भी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट फिलहाल दर्ज नहीं की गयी है और न ही सुनामी की कोई चेतावनी जारी की गयी है। गौरतलब है कि टोंगा अधिक भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts