अमेरिका ने द.चीन सागर में सैन्य अभ्यास के चीन के फैसले पर जताई चिंता

Published On

वाशिंगटन। अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में सैन्य अभ्यास करने के चीन के फैसले पर चिंता जताई है। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा, “रक्षा मंत्रालय दक्षिण चीन सागर में एक जुलाई से पांच जुलाई तक सैन्य अभ्यास करने के फैसले से चिंतित है।” रक्षा मंत्रालय के अनुसार इससे दक्षिण चीन सागर में स्थिति बिगड़ेगी और इस क्षेत्र में विवादित गतिविधियों को रोकने के लिए हुए अंतरराष्ट्रीय समझौते का उल्लंघन होगा। उल्लेखनीय है कि दक्षिण चीन सागर तथा पूर्वी चीन सागर में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के कई देशों के बीच विवाद है। इनमें ब्रुनेई, चीन, जापान, मलेशिया, फिलिपींस, ताइवान और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts