हमसे जुड़े

Follow us

24.2 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home देश झारखंड में रा...

    झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज, यूपीए विधायकों की मुख्यमंत्री आवास में बैठक

    Hemant Soren
    Hemant Soren, Take, Oath, Chief Minister

    रांची (एजेंसी)। झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren के आॅफिस आॅफ प्रॉफिट मामले में भारत निर्वाचन आयोग से राजभवन को सीलबंद लिफाफा मिलने के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इस मसले पर अब राज्यपाल रमेश बैस के फैसले की प्रतीक्षा की जा रही है। राज्यपाल के फैसले के पहले आज सुबह 11 बजे से यूपीए विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इससे पहले सभी झामुमो विधायकों और सांसदों को बुलाया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्य में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच रांची में अपने आवास पर यूपीए विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में मंत्रिमंडलीय सहयोगी ,विधायक ,सांसद और वरिष्ठ नेता पहुंचे हैं। इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ खड़ी है और पार्टी हाईकमान का जो भी निर्देश होगा उसका अक्षरश पालन किया जाएगा। इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजे जाने की चर्चा शुरू हो गई है।

    क्या है मामला

    वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया है कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के कई विधायक भी उनके साथ आने के लिए संपर्क में है। इधर,भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर दावा किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सूत्रों के अनुसार तीन बसों से विधायकों को छत्तीसगढ़ के बारामुदा ले जाया जा रहा है। दुबे ने कहा कि भाजपा,एजेंसी के साथ साथ अब झामुमो की सूचना भी लगातार देता रहूँगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here