हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा में शाम...

    भाजपा में शामिल होंगे कुलदीप बिश्नोई

    Hisar News
    लांधड़ी टोल हटाने के लिए नितिन गडकरी को लिखा पत्र
    • 3 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के लिए मांगा वक्त
    • कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा देने की संभावना

    हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर हल्के के कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई जल्द ही भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। कुलदीप ने 3 अगस्त को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से मिलने के लिए 12 बजे का समय मांगा है। कुलदीप ने ट्वीट करके लिखा कि 4 अगस्त को 10 बजकर 10 मिनट। इस ट्वीट के बाद उनके समर्थकों ने रिप्लाई किया कि भाजपा जॉइन कर रहे हैं। वहीं कुलदीप ने दूसरा ट्वीट करके कहा कि घायल तो यहां हर परिंदा है, मगर जो फिर से उड़ सका वहीं जिंदा है। कुलदीप का कांग्रेस छोड़ना तय है। कुलदीप भाजपा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिल चुके हैं।
    गौरतलब है कि कांग्रेस की तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के इस्तीफा देने के बाद कुलदीप इस पर काबिज होना चाहते थे, परंतु पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को प्रदेशाध्यक्ष बनाना चाहते थे। बात बिगड़ती देखकर उदयभान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करवा दिया। इसके बाद कुलदीप कांग्रेस से नाराज हो गए। राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा, नहीं मिला। इसके बाद राज्यसभा चुनाव में कुलदीप ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन के खिलाफ वोट की, जिस कारण अजय माकन की हार गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here