हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंंजाब के अने...

    पंंजाब के अनेक नेता भाजपा में शामिल

    Chandigarh News
    फाईल फोटो

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न नेताओं ने अपने दलों को अलविदा कहते हुए मंगलवार को यहां भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर शर्मा ने इन सभी का स्वागत करते हुये इन्हें पार्टी सिरोपा भेंट कर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को पूरा मान सम्मान प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता भी मौजूद थे। गुप्ता ने बताया कि भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में लुधियाना के पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीतू के अलावा संदीप कुमार भगत, अमरजीत सिंह बिट्टू, अजीत सिंह कपूर, ब्लॉक कमेटी सदस्य जगदेव सिंह लहल शामिल हैं। इन नेताओं ने कहा कि वे सभी केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं और पार्टी के लिये अथक मेहनत करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here