हमसे जुड़े

Follow us

35.7 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश अब तक 9.3 करो...

    अब तक 9.3 करोड़ पैन को आधार से जोड़ा गया

    Linking PAN with Aadhaar Card is Mandatory

    आयकर रिटर्न भरने के लिए पैन-आधार को जोड़ना अनिवार्य

    नई दिल्ली। देश में अबतक 9.3 करोड़ से अधिक स्थाई खाता संख्या (पैन) को आधार से जोड़ा गया है। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। देश में पैनधारकों की संख्या 30 करोड़ है और इस हिसाब से अबतक 30 प्रतिशत पैन को आधार से जोड़ा गया है। करीब तीन करोड़ पैन और आधार को जून और जुलाई में जोड़ा गया। उसने कहा कि आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख पांच अगस्त तक आयकर विभाग ने 9.3 करोड़ से अधिक पैन को आधार से जोड़ा। अधिकारी के अनुसार यह संख्या आने वाले समय में बढ़ने की संभावना है, क्योंकि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) दोनों को जोड़ने की अंतिम समयसीमा बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है।

    सरकार ने एक जुलाई से आयकर रिटर्न भरने के लिए पैन-आधार जोड़ने को अनिवार्य कर दिया है। साथ ही नया स्थाई खाता संख्या यानी पैन हासिल करने के लिए आधार होना अनिवार्य कर दिया गया है। देश में करीब 30 करोड़ पैन आबंटित किय गए हैं जबकि 115 करोड़ लोगों को आधार आबंटित किए जा चुके हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।