हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    Fatehabad : बदमाश युवकों का दुस्साहस, फिरौती के लिए घर पर बरसाए पत्थर

    फतेहाबाद। शहर में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि सरेआम एक घर (Fatehabad News) पर पत्थर बरसाकर 2 लाख रुपये की डिमांड कर डाली, विडियो के जरिए बदमाशों की गुंडागर्दी सामने आयी है। मकान मालिक ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात को कुछ युवकों ने उनके घर पर पथराव करके उससे फिरौती की मांग की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दे दी है।

    यह भी पढ़ें:– 500 का नोट है नहीं, 2000 का कहां से लाएं !

    सतीश कॉलोनी निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पेशे से वह ड्राइवर है। मातूराम कॉलोनी के कुछ युवकों ने उससे 2 लाख रुपये फिरौती की मांग की है। जिनके नाम आकाश, रोहित, मोहित, पारस, रितिक व अन्य 2-3 अज्ञात हैं। सचिन ने बताया कि उसने उन्हें ये रूपये देने से मना कर दिया लेकिन बदले में बदमाशों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।

    दहशत में परिवार | Fatehabad News

    सचिन के अनुसार 10 दिन पहले भी उक्त बदमाशों ने उसके घर पर (Fatehabad News) र्इंटों से हमला कर दिया था। पीड़ित ने बताया कि उक्त युवक एक गाड़ी में सवार होकर आए और उनके घर पर र्इंटे बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ र्इंटें पड़ोसी के घर में जाकर गिरी हैं। घटना के बाद से परिवार दहशत में हैं। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here