हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश मोहिंदर भगत न...

    मोहिंदर भगत ने विधायक पद की शपथ ली, कैबिनेट में शामिल होने के कयास

    Jalandhar News
    Jalandhar News : मोहिंदर भगत ने विधायक पद की शपथ ली, कैबिनेट में शामिल होने के कयास

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। जालंधर वेस्ट के आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने बुधवार को विधायक पद की शपथ ली है। विधायक मोहिंदर भगत ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन में विधायक पद की शपथ ली है। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने उन्हें अपने कार्यालय में विधायक के रूप में शपथ दिलाई। इसके साथ ही अब मोहिंदर भगत औपचारिक तौर पर जालंधर वेस्ट के विधायक बन गए हैं। Jalandhar News

    शपथ से पहले विधायक मोहिंदर भगत परिवार सहित सहित मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले। मुख्यमंत्री ने मोहिंदर भगत का मुंह मिठा करवाया। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही मोहिंद भगत को पंजाब सरकार की कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री मान ने खुद यह ऐलान किया था कि जीत के बाद भगत को मंत्री बनाया जाएगा। सीएम मान ने स्टेज से कहा था कि आप मोहिंदर भगत को जिताओ, आगे मंत्री बनाने की सीढ़ियां मैं चढ़ाऊंगा… सीएम जालंधर की जनता से किया वादा पूरा करने जा रहे हैं।

    मीत हेयर की जगह भी खाली | Jalandhar News

    सांसद गुरमीत मीत हेयर ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनकी जगह पर कोई नया मंत्री नहीं बनाया गया है। मोहिंदर भगत राज्य के खेल मंत्री बन सकते हैं। चूंकि जालंधर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का हब है, ऐसे में यह विभाग उनके लिए ज्यादा उपयुक्त भी माना जा रहा है। मोहिंदर भगत खुद खेल उद्योग चलाते हैं और उनको कई समस्याओं का पता है।

    यह भी पढ़ें:– शादी से पहले युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here