दरिया इन्सां के नमित श्रद्धांजलि नामचर्चा आयोजित

Published On

धमतान साहिब। (सच कहूँ/कुलदीप नैन) मानवता की सेवा में हमेशा आगे रहने वाले ब्लॉक धमतान साहिब के दरिया इन्सां पिछले दिनों बीमारी के कारण सतगुरु के चरणों में जा विराजे। उनके नमित आयोजित नामचर्चा में पहुंची हुई साध-संगत व रिश्तेदारों ने दरिया इन्सां को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नामचर्चा का आयोजन उनके निवास स्थान पर किया गया। नाम चर्चा में कविराजों भाइयो ने चेतावनी प्रथाएं शब्द चल दिये ओढ़ निभा के सतगुरु के प्यारे, बन्दे छोड़ जाएगा इस जग को, दुनिया सराए में ना दिल को लगाना, झूठा है ये देश, दो दिन का बसेरा आदि लगाए। पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षा पर चलते हुए वह हमेशा मानवता सेवा में लगे रहते थे। आगे उनका पूरा परिवार भी डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है और पूज्य गुरुजी में अटूट श्रद्धा रखता है।

यह भी पढ़ें:– जानियें, घर में रोजाना दियें जलाने के फायदे | Ram Rahim

पोतियों ने दिया था अर्थी को कंधा

जिक्रयोग है कि पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई बेटा बेटी एक समान मुहिम के तहत के दरिया इन्सां के मरणोपरांत उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनकी पोतियों व पुत्रवधुओं ने उनकी अर्थी को कंधा देकर गाँव मे अनूठी मिसाल कायम की थी।

इस मौके पर 45मेम्बर शेरसिंह टोहाना, 45मेम्बर रामेश्वर धमतान साहिब, ब्लॉक भंगीदास शेरसिंह इन्सां, 15 मेम्बर दलेल इन्सां, सुनील इन्सां, कृष्ण इन्सां, बजीर इन्सां, धर्मपाल इन्सां, विजय इन्सां, संजय इन्सां व रिश्तेदार मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts