हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सचखंड वासी बह...

    सचखंड वासी बहन प्रीतम कौर इन्सां को नामचर्चा में साध संगत ने दी श्रद्धांजलि

    स्याना/बीबीनगर। (सच कहूँ न्यूज) ग्राम उग्रसैन नंगला में बहन प्रीतम कौर इन्सां नामित नामचर्चा आयोजित की गई। प्रीतम कौर इन्सां को श्रद्धाँजलि देने के लिए दूरदराज से भारी संख्या में साध संगत ने शिरकत की। (Bibinagar) बहन प्रीतम कौर ने सन 2005 को हुजूर महाराज संत डॉ. गुरमीत रामरहीम सिंह जी इन्सां से नाम की अनमोल दात प्राप्त की 94 वर्ष की आयु में 2अप्रैल को शाम 3:44 बजे अपनी स्वांसो रुपी पूँची पूरी कर मालिक के चरणों में सचखण्ड जा विराजीं परिवार में बहन अकेली नामधारी थीं अन्तिम समय में बहनजी ने परिवार के सदस्यों से कहा था कि मेरा आखिरी समय आ चुका है मेरे जाने के बाद साध-संगत द्वारा नामचर्चा करा देना इतना कहते ही बहन प्रीतम कौर सचखण्ड जा विराजीं कहे अनुसार आज दिन शुक्रवार को उनके आवास पर नामचर्चा का आयोजन किया गया।

    यह भी पढ़ें:– सातवीं पास कमा सकते हैं 23,000

    उपस्थित समस्त साध संगत ने 10 मिनट का नाम सुमिरन कर बहन प्रीतम कौर को श्रद्धाँजलि अर्पित की। (Siyana) इस अवसर पर – कपिल कुमार इन्स़ा, जोनी इन्सां, तेजराम इन्सां, सुभाष इन्सां, पुलकित इन्सां ,दीपाँशु इन्सां, हिमाँशु इन्सां, प्रमोद कुमार इन्स़ां, शिवचरन इन्सां, कुलक्षेत्र इन्सां, रामकिशन इन्सां, गजब सिंह इन्सां, जोगिन्द्र इन्सां, अतरसिंह इन्सां, मनवीर सिंह इन्सां, जगवीर इन्सां सहित साध संगत उपस्थित रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here