दिल्ली के सुल्तानपुरी में आग लगने से 200 झुग्गियां जलकर खाक

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी के सुल्तानपुरी में झुग्गियों में आग लगने की घटना सामने आयी है। भीषण आग की चपेट में आने से आठ लोग घायल हो गए और कम से कम 200 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कैसे हुआ हादसा

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अनुसार झुग्गियों में आग के दौरान भगदड़ मच गयी। जिसके कारण आठ लोगों को मामूली चोटें आईं। जिनके नाम सूरजमल (72), कपूर (50), सागर (25), पप्पू (55), बबलू (65), कंवर सिंह (52) राज सिंह (72) और चांद (55) है। घायलों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। अग्निशमन विभाग ने बताया कि पुठ कलां के पास सुल्तानपुरी में झुग्गी में आग लगने की घटना के बारे में अपराह्न 12 बजकर 13 मिनट पर उन्हें सूचना मिली। सूचना मिलते ही आग को काबू करने के लिए 21 दमकल की गाडियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts