मालावी में बाढ़ के कारण 23 लोगों की मौत

Published On

मास्को (एजेंसी)

पूर्वी अफ्रीकी देश मालावी में आई भीषण बाढ़ के कारण कम से कम 23 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने देश के प्राकृतिक संसाधन, ऊर्जा और खनन मंत्रालय के हवाले से शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। मालावी में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसके कारण बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है। मलावी के गृह एवं सुरक्षा मंत्री ने बताया कि इस बाढ़ के कारण 29 लोग घायल हो गए जबकि 11 अन्य लापता हैं। इसके अलावा बाढ़ के कारण 22 हजार से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts