Breaking News : सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 16 सैनिकों की मौत

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सिक्किम में शुक्रवार को एक बेहद दुखद हादसे में सेना के एक ट्रक के फिसल के गहरी खाई में गिरने से 16 सैनिकों की मौत हो गयी। सेना के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक एक काफिले में उत्तरी सिक्किम में चातेन से थांगू जा रहा था। जेमा के निकट एक तीखे मोड़ पर ट्रक फिसल कर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्भाग्य से इस हादसे में 16 सैनिकों की मौत हो गयी जिनमें तीन जूनियर कमीशन अधिकारी शामिल हैं। सेना ने कहा है कि दुख की इस घड़ी में वह इन सैनिकों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts