Bihar: बिहार के सेवादार ने 80 वर्षीय महिला की बचाई जान, बनी चर्चा का विषय

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

चंपारण/बिहार (सच कहूँ न्यूज़)। Bihar News: पूर्वी चंपारण, ढाका प्रखंड के परसा ग्राम की निवासी 80 वर्षीय भंडारी देवी की हाल ही में एक दर्दनाक दुर्घटना हुई, जब फिसलन भरे रास्ते पर गिरने से उनकी कमर की हड्डी खिसक गई। वृद्धावस्था के बावजूद भंडारी देवी ने साहस और धैर्य का परिचय देते हुए संपूर्ण इलाज का सामना किया। Bihar News

इस गंभीर स्थिति में उनका सफल ऑपरेशन स्थानीय अस्पताल में किया गया। इस प्रक्रिया में सामुदायिक सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। ब्लॉक घोड़ासहन के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार आशुतोष इन्सां ने खून दान कर इलाज में मदद की, जिससे आॅपरेशन सुरक्षित और सफल रहा।

स्थानीय लोगों ने इस सहयोग को सामाजिक एकजुटता और मानवता की मिसाल बताया। आशुतोष इन्सां की यह पहल न केवल भंडारी देवी के जीवन को सुरक्षित करने में मददगार साबित हुई, बल्कि समाज में सेवा और मानवता की भावना को भी प्रकट करती है। भंडारी देवी की स्वस्थ होने की खबर से पूरे परसा ग्राम में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग इस बात से भी प्रेरित हैं कि आपसी सहयोग और सेवा भाव से बड़े संकट को भी आसानी से पार किया जा सकता है।

About The Author

Related Posts