भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति है बुआ और बबुआ : योगी

Published On

रविन्द्र कुशवाहा के समर्थन में एक चुनावी सभा को किया सम्बोधित

देवरिया (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने समाजवादी पार्टी(सपा)- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति बुआ और बबुआ को प्रदेश की जनता जान चुकी है औेर दोनों अपनी निश्चित हार जानकर बौखला गए हैं। योगी ने शनिवार को देवरिया से 45 किलोमीटर दूर भाटपाररानी में सलेमपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा के समर्थन में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां विकास कर रहा है, वहीं दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि बुआ और बबुआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति है। दोनों को प्रदेश की जनता जान चुकी है। दोनों निश्चित हार जानकर अनर्गल बयान दे रहे है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts