वोट बैंक के लिए देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है इंडिया गठबंधन: भाजपा

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन वोट बैंक के लिए देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बुधवार को यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में असम के श्रीभूमि में कांग्रेस पार्टी की बैठक में पार्टी के बड़े नेता द्वारा बंगलादेश का राष्ट्रगान गाने पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि इंडिया गठबधंन की एक ही पहचान बन गयी है, “जुबान पर संविधान, पर मन में वोट बैंक की दुकान”। उन्होंने कहा कि कल तक पाकिस्तान को अपना घर बताने वाली कांग्रेस अब बंगलादेश पर मेहरबान हो गयी है। New Delhi

पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की दुकान चलाने के लिये अवैध बंगलादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं का साथ देने के एजेंडे पर उतर आयी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी लगातार कई वर्षों से बंगलादेशी घुसपैठियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इसी अभियान के तहत संप्रग के कार्यकाल में देश में करोड़ों घुसपैठियों को बसाने का काम किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि अब तो कांग्रेस पार्टी अपने मंच से बंगलादेश का राष्ट्र गान गाकर अपना समर्थन प्रकट करती है। पूनावाला ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस उस बंगलादेश का राष्ट्रगान गा रही है जिसने हमारे देश के उत्तर पूर्व भाग विशेषकर असम में अराजकता फैलाने की कोशिश की थी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह घुसपैठिया प्रेम सिर्फ कांग्रेस में ही नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन के बाकी दल भी कर रहे हैं। इस होड़ में तृणमूल, कांग्रेस, द्रमुक सभी शामिल हैं। पूनावाला ने कहा कि इंडिया गठबंधन के दलों में तुष्टिकरण और वोटबैंक के लिए ऐसा करने की होड़ लगी है।

जिसके चलते कांग्रेस पार्टी अपने आधिकारिक मंच से घुसपैठियों का समर्थन करती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल भी जंगलराज और शरिया का राज चाहती है। पश्चिम बंगाल में हिंसा करने वाले, दंगा करने वाले और जंगलराज बनाने वाले लोगों को ममता सरकार खुला संरक्षण देती है। प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले और मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म की घटना पर संविधान बचाने की बात करने वाले कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। New Delhi

यह भी पढ़ें:– Ayodhya: अयोध्या की हाल में हो रही अनियोजित बसावट को रोका जाए: सीएम योगी 

About The Author

Related Posts