मंत्री जी का विवादित बयान- जींस पहनने वाले नहीं कर सकते राजनीति

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक विवादित बयान देकर पार्टी को शर्मिंदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जींस पहनने वाले राजनीति नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी गरीबों की है, किसानों, संघर्ष करने वालों की है। जींस पहनते हो, कभी नेता नहीं बना पाओगे। उन्होंने कहा कि जो धरने पर नहीं बैठक रहे हैं, वो आरएसएस के कार्यकर्ता हैं और हमारे जुलूस में घुए आए हैं। जगदानंद सिंह ने कहा कि अगर राजनीति करने आए हो तो धरने पर बैठो। आंदोलन करना सीखो, ये युवा नेताओं के लिए ट्रेनिंग का समय है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह भी दे चुके है विवादित बयान

उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत भी विवादित बयान दे चुके है। उन्होंने महिलाओं की फटी जींस पर विवादित बयान दिया था। देश में कई ऐसे नेता है जो अपने विवादित बयान से मशहूर हो गए है। वे समय-समय पर ऐसे विवादित बयान देते रहते हैं और अपनी ही पार्टी की फजीहत करवा देते हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts