सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, 4 की मौत

Published On

सुकमा (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में 4 जवानों की मौत हो गई और 3 जवान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के मरईगुड़ा थाना इलाके के लिगम पल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैम्प में तड़के करीब 3:30 बजे सीआरपीएफ के जवान रितेश रंजन ने अचानक अपने साथियों पर गोलियां चला दीं।

इसके बाद कैंप में सनसनी फैल गई। आरोपी जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक जवानों के नाम धनजी, राजीव मंडल, राजमणि कुमार यादव और धर्मेन्द्र हैं। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ये घटना तड़के करीब 3:30 बजे की है। गोली चलाने वाले जवान को काबू कर लिया गया है। पूछताछ के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। बता दें कि यह इलाका नक्सल प्रभावित है। यहां जवान नक्सलियों से लोहा लेने के लिए तैनात थे।

तेलंगाना और आंध्र की सीमा पर है कैंप

यह कैंप मरईगुड़ा थाना क्षेत्र में आता है। कैंप सुकमा जिला मुख्यालय से 120 किलोमीटर दूर है। यह तेलंगाना और आंध्रप्रदेश का सीमावर्ती जिला है। बताया जाता है कि यह घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इसकी वजह से वहां से ज्यादा जानकारी नहीं मिल रही है।

जवानों के फोन कराए बंद

सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद कैंप में जवानों के फोन बंद करा दिए गए हैं। किसी को बाहर बात करने की इजाजत नहीं है। वहीं, भद्राचलम अस्पताल को भी कैंप में तब्दील कर दिया गया है। मीडिया को इससे दूर रखा गया है। बड़ी संख्या में अस्पताल में सीआरपीएफ के जवान वहां तैनात हैं।

मृतक जवानों के नाम

1. धनजी- आरक्षक
2. राजीव मंडल- आरक्षक
3. राजमणि कुमार यादव
4. धर्मेन्द्र कुमार

घायल जवानों के नाम

1. धनंजय सिंह
2. धर्मात्मा कुमार
3. मलैया रंजन महाराणा

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts