नागपुर: बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

Published On

नागपुर (सच कहूँ ब्यूरो)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु जहां मानवता की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहते हैं वहीं लोगों को रूढ़ीवादी विचारधारा को त्याग सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। पूज्य गुरू जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा श्रद्धालु मरणोपरांत नेत्रदान व शरीरदान करते हैं वहीं बेटियां व महिलाएं पार्थिव शरीर को कंधा देकर समाज में फैले अंधविश्वास व कुरीतियों को दूर कर रही हैं।

पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा 30 जून 2009 को बेटियों को बेटों के समान हर क्षेत्र में बराबरी देने के लिए मुहिम की शुरूआत की जिसके अंतर्गत बेटों के समान बेटियों को भी अर्थी को कंधा देने का हक मिला। अब डेरा अनुयायी ही नहीं अन्य लोगों भी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी में महाराट्र के नागपुर के भाई विपिन सहारे जी इन्सां अपनी स्वासों रुपी पूँजी पूरी करके ,सतगुरु के चरणों से ओढ़ निभा गए। सचखंडवासी विपिन सहारे इन्सां की अर्थी को कांधा उनकी दोनों पुत्रियां यशस्विनी सहारे इन्सां व रीमा सहारे ने दिया और मुखाग्नि भी अपने हाथों से दी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts