डेरा प्रेमी हत्याकांड: भाजपा नेता ग्रेवाल ने जताया गहरा दुख, पंजाब में हालात ठीक नहीं

Published On
  •  पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बुरी तरह विफल
  •  लोगों की रक्षा के लिए ही गुरु साहिब ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, सिख धर्म में हत्या के लिए कोई जगह नहीं है

पटियाला (खुशवीर सिंह तूर)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कोटकपुरा में डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या की निंदा करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है और आम लोग हर दिन गोलियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक बहु-धार्मिक देश है और कोई भी किसी भी धर्म का पालन कर सकता है। उन्होंने कहा कि इसीलिए गुरु साहिब ने लोगों की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी और सिख धर्म में इस तरह की हत्याओं के लिए कोई जगह नहीं है। ग्रेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, जिनके पास गृह विभाग भी है, पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बुरी तरह विफल रहे हैं। पंजाब की जनता ने उन्हें पंजाब की बागडोर दी है जबकि वह पंजाब छोड़कर गुजरात में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को पंजाब के हालात पर ध्यान देना चाहिए और ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर पंजाब में शांति का माहौल बनाना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts