Moon Mission: क्या आपको पता है कि चंद्रमा पर मानव ने कब रखा पहला कदम, नहीं तो ये खबर पढ़ों…

Published On

Moon Mission:  20 जुलाई 1969 को अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रॉन्ग चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले इंसान बने। यह उपलब्धि नासा के अपोलो-11 मिशन का हिस्सा थी। आर्मस्ट्रॉन्ग ने चंद्रमा की सतह पर उतरते हुए कहा That’s one small step for man, one giant leap for mankind.उनके साथ बज एल्ड्रिन भी चंद्रमा की सतह पर उतरे, जबकि तीसरे सदस्य माइकल कॉलिंस कमांड मॉड्यूल में रहे। अपोलो-11 मिशन 16 जुलाई 1969 को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ और 20 जुलाई को चंद्रमा की सतह पर ईगल लूनर मॉड्यूल की सुरक्षित लैंडिंग हुई। इस मिशन ने अमेरिका को तत्कालीन अंतरिक्ष दौड़ में सोवियत संघ पर बढ़त दिलाई। Moon Mission

पहली महिला पीएम बनीं सिरीमावो |

20 जुलाई 1960 को सिरीमावो बंडारनायके ने श्रीलंका (तब सीलोन) की प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, जिससे वह दुनिया की पहली लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित महिला प्रधानमंत्री बनीं। वह अपने पति एस. डब्ल्यू. आर. डी. बंडारनायके की 1959 में हुई हत्या के बाद राजनीति में सक्रिय हुईं और उनकी पार्टी श्रीलंका फ्रीडम पार्टी की कमान संभाली। 1960 के आम चुनावों में उनकी पार्टी को बहुमत मिला और उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला। सिरीमावो का कार्यकाल राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने शिक्षा, धर्म और समाजवाद पर आधारित नीतियों को बढ़ावा दिया। उन्होंने बौद्ध धर्म को विशेष स्थान दिया और संयुक्त राष्ट्र और गुटनिरपेक्ष आंदोलन में श्रीलंका की प्रभावशाली भूमिका निभाई। तीन बार (1960-65, 1970-77, और 1994-2000) देश की प्रधानमंत्री बनीं सिरीमावो एक अंतरराष्ट्रीय पहचान वाली नेता थीं।

About The Author

Related Posts