यूपी: टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद लगी आग, पांच की जलकर मौत

Published On

पीलीभीत (एजेंसी)।शनिवार तड़के उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की जल कर मौत हो गई है। पीलीभीत बरेली नेशनल हाइवे पर खमरिया पुल के पास एक कार टूरिस्ट बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की, टूरिस्ट बस और कार दोनों सड़क पर पलट गए। टक्कर के बाद कार में आग लग गई।

बस में करीब 24 यात्री सवार थे। जिसमें छह लोगों को हल्की चोट आई है। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts