पहली बार पाँच महिला अधिकारी सेना की तोपखाना रेजिमेंट में तैनात

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। सेना में महिला अधिकारियों की जिम्मेदारी का दायरा निरंतर बढ़ाया जा रहा है और पहली बार पाँच महिला अधिकारियों को सेना (Indian Army) की तोपखाना रेजिमेंट में कमीशन दिया गया है। सेना की प्रशिक्षण अकादमी में गहन और कठोर प्रशिक्षण के बाद लेफ्टिनेंट महक सैनी को सर्विलांस एंड टारगेट एक्विजिशन रेजिमेंट, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे और लेफ्टिनेंट अदिति यादव को फील्ड रेजीमेंट, लेफ्टिनेंट पी. मुदगिल को मीडियम रेजिमेंट और लेफ्टिनेंट आकांक्षा को रॉकेट रेजीमेंट में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:– पंचकूला की थाना प्रभारी नेहा चौहान की महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में मौत

सेना के सूत्रों के अनुसार इन पाँचों महिला अधिकारियों को अपने समकक्ष पुरुष अधिकारियों की तरह समान अवसर मिलेंगे तथा इन्हें समान चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। इन महिला अधिकारियों को तोपखाना (Indian Army) रेजिमेंट की सभी इकाइयों में तैनात किया जाएगा, जहां इन्हें रॉकेट, मीडियम, फील्ड और सर्विलांस एंड टारगेट एक्विजिशन तथा उपकरण इकाइयों में पर्याप्त प्रशिक्षण और मौका दिया जाएगा। इन पांचों महिला अधिकारियों में से तीन को उत्तरी सीमा पर स्थित इकाइयों और दो को पश्चिमी थिएटर में चुनौतीपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts