PNG Gas News: अगर कोई व्यक्ति पीएनजी कनेक्शन नहीं लेता है, तो उसकी एलपीजी आपूर्ति तीन महीने के भीतर रोक दी जाएगी

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। PNG Connection: पश्चिम एशिया में चल रही जंग के कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला में व्यवधान उत्पन्न हुआ है, जिससे भारत में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर असर पड़ा है। विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य में अस्थिरता के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस संकट के बीच, भारत सरकार ने देश में रसोई गैस की आपूर्ति को निरंतर बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। LPG Gas Cylinder News

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मंगलवार को एक आदेश जारी किया, जिसके तहत जिन इलाकों में पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति उपलब्ध है, वहां के निवासियों के लिए इसका कनेक्शन लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इस आदेश के तहत अगर कोई व्यक्ति पीएनजी कनेक्शन नहीं लेता है, तो उसकी एलपीजी आपूर्ति तीन महीने के भीतर रोक दी जाएगी। LPG Gas Cylinder News

यह कदम देशभर में एलपीजी आपूर्ति में किसी भी प्रकार की रुकावट से बचने के लिए उठाया गया है, और इससे प्राकृतिक गैस का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। LPG Gas Cylinder News

About The Author

Related Posts