झारखंड : सीआईएसएफ और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़, चार की मौत

Published On

रांची (एजेंसी)। झारखंड में धनबाद जिले के बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र की बेनीडीह मेन साइडिंग में देर रात सीआईएसएफ और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़ में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं। मृतकों में शहजादा खान, अताउला अंसारी, प्रीतम चौहान और सूरज चौहान शामिल हैं। इसमें बादल रवानी एवं रमेश राम गंभीर रूप से घायल हैं और प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। इनकी हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें:– कश्मीर के गुलमर्ग में हल्की बर्फबारी

बेनीडीह मेन साइडिंग में रात करीब 50 की संख्या में लोग बाइक के साथ कोयला चोरी करने पहुंचे थे तभी ड्यूटी पर तैनात दो जवानों द्वारा कोयला चोरों को रोका गया। इसी दौरान कोयला चोरों ने पेट्रोलिंग गाड़ी पर गोली चला दी और पत्थरबाजी करने लगे। जवानों ने आत्मरक्षा के लिए छह राउंड फायरिंग की। इसमें चार कोयला चोरों की मौत हो गई तथा 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने चारों को पोस्टमार्टम के लिए एवं दो घायलों को इलाज के लिए धनबाद भेजा। चारों शवों का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts