के संजय मूर्ति ने कैग पद की शपथ ली
Published On
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने के संजय मूर्ति को गुरुवार को भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) पद की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडपम में आयोजित किया गया। मूर्ति ने राष्ट्रपति के समक्ष कैग पद की शपथ ली। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी प्रस्तुत थे। मूर्ति 1989 बैच के भारतीय प्रशासन सेवा के हिमातल काडर के अधिकारी हैं। वह गिरीश चंद्र मुर्मु का स्थान ले रहे हैं, जो 20 नवंबर को कैग के पद से सेवानिवृत्त हुये।