लोकसभा चुनाव: पहले चरण में 5 बजे तक उत्तरप्रदेश में 60% और बिहार में 53% मतदान

Published On

अब हर हफ्ते वोटिंग, दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सात चरण में से पहले चरण के लिए आज वोट डाले गए। शाम 5 बजे तक उत्तरप्रदेश की आठ सीटों (Lok Sabha Elections) पर 60% और बिहार की चार सीटों पर 53% मतदान हुआ। बंगाल में 3 बजे तक 70% और महाराष्ट्र में 46.13% वोट डाले गए। पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटें शामिल हैं। कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनका फैसला 14 करोड़ 20 लाख 54 हजार 978 मतदाता करेंगे। इनमें 7 करोड़ 21 लाख पुरुष मतदाता, 6 करोड़ 98 लाख महिला मतदाता हैं। इनके लिए 1.70 लाख मतदान केंद्र बनाए गए। पहले चरण में 10 राज्यों की सभी सीटों पर गुरुवार को मतदान पूरा हुआ। वहीं, आंध्रप्रदेश विधानसभा की सभी 175, अरुणाचल प्रदेश की सभी 60, सिक्किम की सभी 32 और ओडिशा की 147 में से 28 विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग हुई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts