क्रिसमस सभी के लिए शांति और खुशहाली लेकर आए : सिन्हा

Published On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को क्रिसमस के मौके पर लोगों को बधाई दी और कहा कि यह त्योहार सभी के लिए शांति और खुशहाली लेकर आए। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक संदेश में सिन्हा ने कहा कि यह त्योहार शांति, प्रेम, आशा और सद्भाव का उत्सव है। उन्होंने कहा, “इस साल क्रिसमस सभी के लिए शांति और खुशी लाए।” उन्होंने “क्रिसमस साझा करने और भाईचारे की भावना से जश्न मनाने का अवसर प्रदान करता है। ईसा मसीह के जन्म का उत्सव मनाने का त्योहार है। यह भगवान ईसा मसीह के शांति, प्रेम, करुणा और क्षमा के संदेश को मनाने और आत्मसात करने का अवसर है। हमें मानव जाति के कल्याण के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए। “

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts