पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़

Published On

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को घेराबंदी और तलाश अभियान(कासो) के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने सुबह पुलवामा के डांगरपोरा में संयुक्त अभियान छेड़ा। सुरक्षा बल के जवान आतंकवादियों के छुपे होने की आशंका वाले इलाके की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान आतंकवादियों ने स्वचलित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई , जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ प्रारंभ हो गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के भाग निकलने के प्रयासों को विफल करने के लिए मौके पर पहुंचे अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts