मोदी ने पीयूष गोयल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Published On

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। गोयल का आज 56 वां जन्मदिन है। मोदी ने शुभकामना संदेश में कहा, “मेरे ऊर्जावान मंत्रिमंडलीय सहयोगी पीयूष गोयल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

modi

वह देश के रेलवे नेटवर्क के आधुनिकीकरण को लेकर सबसे आगे हैं। वह देश में वाणिज्य और उद्यमिता को भी आगे ले जाने में प्रभावी सहयोग कर रहे हैं। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।” पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेट राज्यसभा सांसद गोयल के पास रेलवे के अलावा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का भी प्रभार है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts