सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

Published On

तीन दिन पहले मेदांता मेेडिसिटी अस्पताल में कराया गया था भर्ती

गुरुग्राम(संजय कुमार मेहरा)। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार दोपहर को गुरुग्राम में निधन हो गया। उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर तीन दिन पहले ही मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई और उनका निधन हो गया।
साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। जिनसे उन्हें प्रतीक यादव बेटा है। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने यूपी चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन थामा था। पत्नी के निधन की सूचना मिलने के बाद मुलायम सिंह यादव व परिवार के अन्य सदस्य भी मेदांता मेडिसिटी अस्पताल पहुंचे। साधना गुप्ता मूलरूप से इटावा जिले के बिधूना तहसील की रहने वाली थीं।

साधना गुप्ता की भी मुलायम सिंह यादव से दूसरी शादी थी। वे समाजवादी पार्टी में बतौर कार्यकर्ता काम करती थीं। इसके बाद साधना गुप्ता तत्कालीन समाजवादी पार्टी प्रमुख की नजदीकियां मुलायम सिंह यादव से बढ़ी। पार्टी में उन्हें काफी अहमियत दी जाती थी। मुलायम की मां मूर्ति देवी की बीमार हालत में साधना गुप्ता लखनऊ के अस्पताल में और सैफई के मेडिकल कालेज में उनकी देखरेख करती थी। इससे मुलायम और साधना गुप्ता और भी करीब आ गए थे। मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने 23 मई 2003 को साधना गुप्ता को पत्नी बनाया।

साधना गुप्ता थीं प्रतीक यादव की मां

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी बनीं साधना गुप्ता ने उनसे एक बेटे को जन्म दिया, जिनका नाम प्रतीक यादव रखा गया। मां साधना गुप्ता के लाख प्रयासों के बाद भी प्रतीक यादव को राजनीति में स्थापित नहीं किया जा सका। वे बॉडी बिल्डर हैं और अपना जिम भी संचालित करते हैं। हालांकि सवाल यह भी उठते रहे कि मुलायम सिंह यादव प्रतीक यादव की बजाय अपनी पहली पत्नी से पैदा हुए बेटे अखिलेश यादव को ही अपना राजनीतिक वारि बनाना चाहते थे और उन्होंने ऐसा किया भी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts