पावन अवतार माह की खुशी में न्यूजीलैंड की साध संगत में खुशी की लहर

Published On
  • पावन अवतार महीने दी खुशी विच न्यूजीलैंड दी साध-संगत होई पब्बॉं भा

ऑकलैंड (न्यूजीलैंड/रंजीत इन्सां)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की खुशी में विश्व भर में साध-संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अपने मुर्शिद के इस जन्म महीने को लेकर न्यूजीलैंड की साध संगत की खुशियां सातवें आसमान पर हैं। साध संगत द्वारा खुशी के इस महीने के आगमन का स्वागत दिए जला कर किया गया। साध-संगत ने सरों पर रंग-बिरंगी टोपियां पहनी व हैप्पी बर्थडे टू यू पापा गा कर अपनी खुशी का इजहार किया। जानकारी देते हुए प्रेमी भरपूर इन्सां ने बताया की साध-संगत द्वारा पूज्य पिता जी का यह पावन महीना ज्यादा से ज्यादा मानवता भलाई के कार्य व नामचर्चाएं करके मनाया जायेगा। उल्लेखनीय है की साध संगत द्वारा 6 अगस्त को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे पूरे न्यूजीलैंड की साध संगत शिरकत करेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts