डॉक्टरों की सुरक्षा और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं: शाह

Published On

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कहा है कि कार्य स्थल पर डॉक्टरों की सुरक्षा तथा सम्मान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। केंद्रीय स्वास्थ्य और कल्याण मंत्री हर्षवर्द्धन के साथ आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टरों और भारतीय चिकित्सा संघ के प्रतिनिधियों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। अपनी जान की परवाह किये बिना कोरोना महामारी के उपचार में जुटे डॉक्टरों पर देश भर में हो रहे हमलोें के मद्देनजर चिकित्सा संघ और डॉक्टरों ने आज शाम सांकेतिक विरोध का आहवान किया था। इसे देखते हुए Amit Shah ने आज डॉक्टरों से बात की।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर संकट की इस घड़ी में असाधारण कार्य कर रहे हैं। इस स्थिति में वह हर भारतीय से अनुरोध करते हैं कि कोरोना के खिलाफ इस जंग में वे डाक्टरों का सहयोग करें। गृह मंत्री ने कहा कि डाक्टरों को काम करने के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने डाक्टरों को आश्वस्त किया है कि मोदी सरकार उनकी चिंताओं के समाधान के प्रति वचनबद्ध है और उनसे अपील करती है कि वे अपने सांकेतिक विरोध के निर्णय पर एक बार फिर विचार करें।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts