एक और कार्यकाल मिलने पर मोदी संविधान भी बदल दें, तो कोई आश्चर्य नहीं: दिग्विजय

Published On

भोपाल (एजेंसी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और कार्यकाल मिलने पर यदि संविधान को भी बदल दें, तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा। पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने ट्वीट के माध्यम से आज फिर श्री मोदी और ‘भाजपा-संघ’ पर हमला बोला है। श्री सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की टिप्पणी के परिप्रेक्ष्य में लिखा है, ‘यशवंत सिन्हा जी, यह तो केवल एक शुरूआत है। प्रथम विश्व युद्ध में हिटलर ‘कार्पोरल’ (सेना में कनिष्ट अधिकारी) था और बाद में उन्होंने स्वयं को जर्मनी सेना का कमांडर इन चीफ घोषित कर दिया था। यदि मोदी जी संसद में एक और कार्यकाल मिलने पर संविधान परिवर्तित कर स्वयं को राष्ट्र का स्थायी प्रमुख घोषित कर दें, तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।’

दिग्विजय सिंह ने पीएम पर साधा निशाना

दरअसल मोदी के दीपावली पर्व सेना के जवानों के बीच मनाने के दौरान सेना की गणवेश जैसे वस्त्र धारण करने के मुद्दे पर सिंह और कतिपय राजनेता उन पर एक दो दिन से निशाना साध रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कल भी इस संबंध में ट्वीट के जरिए सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या कोई नागरिक सेना की गणवेश पहन सकता है।

ये लोग ‘बांटो और राज करो’ की नीति पर कार्य करते हैं

सिंह ने इसके अलावा आज ही ट्वीट के जरिए ‘संघ’ पर भी हमला बोला और कहा कि संघ की विचारधारा देश को बर्बाद कर रही है, जिसका वे विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग ‘बांटो और राज करो’ और ‘बार बार झूठ बोलो’ की नीति पर कार्य करते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts