पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, बांदीपोरा में गोलीबारी

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

बांदीपोरा  (एजेंसी)। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने एक बार फिर बॉर्डर पर सीज़फायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से सोमवार देर रात को नॉर्थ कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज़ सेक्टर में गोलीबारी की गई। पाकिस्तान की ओर से अभी भी मोर्टार दागे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को ही पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू कर दी थी। जो अभी तक जारी है। ये 2003 के समझौते के पास पहली बार है जब पाकिस्तान ने इस इलाके में इस प्रकार मोर्टार दागे हैं और भारत की सेना ने उसे उसी की भाषा में जवाब दिया गया है।

हिंदुस्तान में घुसपैठ की  कोशिश

आर्मी में सूत्रों की माने तो पाकिस्तान की ओर से ये फायरिंग आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए की जा रही है। पाकिस्तान की कोशिश है कि एक तरफ वह भारतीय सेना का ध्यान गोलीबारी कर भटकाए ताकि आतंकी हिंदुस्तान में घुसपैठ कर पाए। गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से इस साल भी कई दफा सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। अभी मई महीने में ही पाकिस्तान ने कई दिनों तक लगातार सीजफायर तोड़ा था। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने खुद अपील कर इसे रोकनी की बात कही थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Ad Ad

Related Posts