न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से मिले राहुल गांधी

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां भारत यात्रा पर आये न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्स से मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच आज सुबह यहां मुलाकात हुई जिसे दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने कहा ‘गांधी और श्री लक्सन की यह मुलाकात बहुत महत्वपूर्ण है। मुलाकात को दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने इस दौरान आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा की। यह मुलाकात भारत और न्यूजीलैंड के बीच सहयोग को बढ़ाने की दिशा में एक कदम हो सकता है।

About The Author

Related Posts