ट्रक और कार की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Published On

मुंगेर (एजेंसी)।

बिहार में मुंगेर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में ट्रक और कार के बीच हुयी भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुंगेर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर तेलिया तालाब के निकट कल देर रात ट्रक और कार के बीच हुयी आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी मनोज कापड़ी का पुत्र प्रशांत कुमार (24) और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक गांव निवासी अरविंद यादव का पुत्र प्यास यादव (25) शामिल है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts