जितना खुबसूरत चेहरा, उतनी खुबसूरत है Saint dr. MSG की आवाज…
पूरी गजल सुनने को बेताब दिखाई दे रहे अब डेरा श्रद्धालु
सरसा(सच कहूँ/विजय शर्मा)। पूज्य गुरु जी की आवाज के करोड़ों दीवानों अपने दिलों की धड़कनों को जरा थाम कर रखियेगा। क्यों कि पूज्य गुरु जी के गीत और संगीत तो आपने कहीं बार सुने होंगे, लेकिन जल्द ही आपको एक ‘गजल’ भी सुनने को मिलेगी। ‘गजल’ (Saint Dr MSG Ghazal) के चंद अल्फाज पूज्य गुरु जी ने हाल ही में आनलाईन गुरुकुल लाइव कार्यक्रम के दौरान साध-संगत के सामने सुनाए। जिन्हें सुनकर अब करोड़ों श्रद्धालुओं से रूका नहीं जा रहा है और अब उनके कान पूज्य गुरु जी की ‘गजल’ को सुनने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-पूज्य गुरु जी ने बताई प्रलय महाप्रलय की निशानियां
पूज्य गुरु जी गाते भी खुद हैं, लिखते भी खुद हैं
आपको बता दें कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां, जितने खूबसूरत हैं उतनी ही इनकी आवाज भी दिल को छू लेने वाली है। पूज्य गुरु जी गाते भी खुद हैं, लिखते भी खुद हैं और संगीत भी खुद ही बनाते हैं। पूज्य गुुरु जी के गीतों के अल्फास व संगीत मुरझाए फूलों को भी खिला देती है, रूहानियत की आशिकी में लोगों को झूमने में मजबूर कर देती है। इतना ही नहीं पूज्य गुरु जी जो भी गीत गाते हैं वो समाजहित व देशहित के लिए होते हैं। गीतों के माध्यम से पूज्य गुरु जी भटकती युवा पीढ़ी को सही राह दिखाने का काम कर रहे हैं।
ये हैं गजल के चंद अल्फाज

देश विदेश की साध-संगत से आॅनलाइन रूबरू होते हुए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने फरमाया कि हमने एक गजल भी बनाई है इस बार। वैसे तो हम 800-900 भजन भी लिख चुके हैं, हमने उस गजल में लिखा है कि ‘‘किसी का दिल दुखाना हमारी फितरत नहीं है’’ ये गजल आपको सुनाएंगे। इस गजल में कुछ लाइनें ऐसी भी है जो करारी सच्चाई है। तो समय के अनुसार आपको बताएंगे और सुनाएंगे।’’ पूज्य गुरु जी की गजल की इन चंद लाइनों ने अब लोगों की दिलों की धड़कनों को तेज कर दिया है। इस गजल को सुनने के लिए डेरा श्रद्धालुओं से इंजतार नहीं हो पा रहा हैं। लेकिन अब देखना ये होगा कि पूज्य गुरु जी की ये नई गजल कब हमें सुनने को मिलेंगी।
सोशल मीडिया पर छाया हुआ है भजन
17 जुलाई 2022 को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने अलौकिक सुरों और शानदार संगीत से सुसज्जित भजन ‘पाप छुपाके, पुण्य दिखाके करे बंदा तेरा शैतान, देख भगवान तेरा इन्सान तुझको समझे है नादान’ गीत लॉन्च किया था, जो आज भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के यू ट्यूब पर छाया हुआ है। पूज्य गुरु जी का ये गीत लोगों द्वारा इतना पंसद किया जा रहा है कि अब तक 80 लाख से ज्यादा लोग इस सुन चुके हैं और बार-बार सुन रहे हैं।

शाह सतनाम जी, शाह मस्तान जी दाता के वचन हैं ‘‘हम लिखा करेंगे, हम गाया करेंगे, हम बजवाया करेंगे, हम बजाया करेंगे। ऐसा किया करेंगे, जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा।’’
-पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।