श्रीनगर में मुठभेड़-तीन आतंकवादी ढेर,पांच सुरक्षाकर्मी घायल

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर(Sri Nagar J&K) में करीब 18 घंटे तक चली मुठभेड़ में को तीन आतंकवादी मारे गये हैं और पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर के बाहरी मुजगुंड क्षेत्र में शनिवार को एक घर में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिली जिसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त रूप से आतंवादियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

आखिरी सूचना मिलने तक प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प जारी थी

उन्होंने बताया कि गांव से बाहर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया और घर-घर जाकर तलाश अभियान शुरू किया गया। इस बीच जब सुरक्षा बल आतंकवादियों की ओर बढ़ रहे थे तो आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों के जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि शनिवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये और पांच सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गये। आखिरी सूचना मिलने तक प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प जारी थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts