Heatwave Update Today: देश का पारा रिकॉर्ड उच्च स्तर पर, लद्दाख से झारखंड तक जान लेने वाली गर्मी!

Published On

Heatwave Update Today: नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भयंकर गर्मी का दौर जारी है, देश के बड़े हिस्सों में पारा रिकॉर्ड-उच्च स्तर को छू रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लद्दाख से झारखंड तक अधिकतम तापमान ‘सामान्य’ (5.1 डिग्री सेल्सियस) से अधिक होने की सूचना है, मौसम विभाग द्वारा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) ‘तीव्र गर्मी का प्रकोप’ झेल रहे हैं। Heatwave alert

आइये जानते हैं वे 10 शहर, जो सबसे गर्म हैं:- | Heatwave Alert

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
पंजाब के बठिंडा और हरियाणा के पिंडारा में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान है।
हरियाणा के फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री।
हरियाणा के सिरसा और रोहतक में 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान।
झारखंड के डाल्टनगंज और पंजाब के फरीदकोट में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है।
पंजाब के अमृतसर और पठानकोट में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस।
हरियाणा के हिसार में 45.7 डिग्री सेल्सियस तापमान।
पंजाब के पटियाला में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस।
हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस।

मौसम विभाग के अनुसार हीटवेव की श्रेणी? | Heatwave Alert

मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर लू की स्थिति बनती है। इस दौरान सामान्य तापमान से कम से कम 4.5 डिग्री का विचलन होता है। अगर यह विचलन 6.4 डिग्री से अधिक हो जाता है तो भीषण लू की स्थिति घोषित की जाती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटें उत्तर-पश्चिम भारत में बहुत भारी रहने वाले हैं। इस दौरान 2 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। अन्य शहर जो अपने सामान्य तापमान से काफी ऊपर हैं, वे इस प्रकार हैं:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पंजाब के गुरदासपुर में 45 डिग्री सेल्सियस
पंजाब के लुधियाना में 44.6 डिग्री सेल्सियस
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस
पंजाब के फिरोजपुर और जम्मू शहर में पारा 44.3 डिग्री सेल्सियस
हिमाचल प्रदेश के ऊना में 44 डिग्री सेल्सियस
उत्तराखंड के देहरादून में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस
जम्मू और कश्मीर के कटरा में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस
ऊंचे हिमालय में बसे नुबरा में 26.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

IMD Monsoon Update: इन राज्यों में पहुंच रहा है मानसून, आईएमडी ने दी बहुत भारी बारिश चेतावनी!

About The Author

Related Posts