Pitbull dog Attack: सलमान खान को नोचने लगे दो-दो पिटबुल कुत्ते, खून वाला वीडियो वायरल!

Published On

Pitbull dog Attack: नई दिल्ली। सावधान, यह घटना आपके साथ भी हो सकती है इसलिए ये खबर ध्यान से पढ़ना। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार, सलमान खान नाम का एक डिलीवरी बॉय सामान पहुंचाने रायपुर के अनुपम नगर कॉलोनी में पहुंचा। वह एक महिला डॉक्टर के घर सामान देने गया था। सलमान ने जैसे ही दरवाजा खोला तुरंत पिटबुल कुत्तों ने उसपर अटैक कर दिया।

Expressway in Rajasthan: राजस्थान के इन 2 शहरों के बीच बनेगा 290 कि.मी. लंबा एक्सप्रेसवे, जानें, कहां-कहां से गुजरेंगे ये हाईवे

वहीं वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पिटबुल कुत्ते डिलीवरी बॉय को काट रहे हैं। वो लगातार तेज से भौंक रहे हैं। गेट पर तीसरा कुत्ता भी खड़ा है। सलमान गेट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। वह खुद को बचाने के लिए घर के बाहर खड़ी कार पर चढ़ जाता है। तभी एक शख्स आकर उसे पीने के लिए पानी देता है। उसके हाथ और पैर से लगातार खून बहते हुए दिख रहे हैं। तभी डिलीवरी बॉय वीडियो शूट कर रही महिला की ओर देख कर कहता है, ‘बचा लो मुझे।’ वीडियो में सलमान के हाथ-पैर से बहते खून दिल दहला देने वाले हैं। कुछ ही देर में एक लड़की डिलीवरी बॉय की मदद के लिए आगे आती है। वह कपड़े से उसका हाथ बांधते नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुत्तों के हमले के बाद पड़ोसियों ने सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया।

About The Author

Related Posts